टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो कहे जाने वाले ‘बिग बॉस’ के 19वें सीज़न की चर्चा ज़ोरों पर है। यह शो जल्द ही दर्शकों के दरवाज़े पर दस्तक देने वाला है और उससे पहले ही इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर कयासबाज़ी शुरू हो गई है। अब खबर है कि ‘ये है मोहब्बतें’ की इशिता भल्ला और ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ की विद्या यानी मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इसका हिस्सा बन सकती हैं।

आपको बता दें कि टीवी के सबसे विवादित शो में से एक, दिव्यांका त्रिपाठी को शो में लाने के लिए मेकर्स बातचीत कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा को भी अप्रोच किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और शरद मल्होत्रा को ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों ने शो के लिए हामी भर दी है। हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं आया है।

‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ शो साल 2006 में आया था। यानी करीब 19 साल पहले। दिव्यांका ने इसमें विद्या का और शरद ने सागर का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन 7 साल बाद 2015 में उनका ब्रेकअप हो गया। दिव्यांका ने 2016 में विवेक दहिया से शादी की। वहीं शरद ने पूजा बिष्ट को डेट किया, लेकिन 2018 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद शरद ने साल 2019 में रिप्सी भाटिया से शादी की।

दूसरी तरफ, प्रियंका जग्गा को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। इसके बाद ही लोगों को ‘बिग बॉस 10’ की याद आ गई, जब सलमान खान ने प्रियंका को उनकी हरकतों की वजह से शो से निकाल दिया था। उन्होंने निर्माताओं से यहां तक कहा कि अगर वह कभी एंडेमोल या कलर्स चैनल पर दिखाई दीं तो वह कभी भी शो की मेजबानी नहीं करेंगे।

Trending

Discover more from The Social Dig

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading