भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। उनके पोस्ट इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं, और एक बार फिर वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में उन्होंने शब्दों के ज़रिए अपने भावनात्मक अनुभव को व्यक्त किया और भावनात्मक रूप से टूटने के बाद भी अपने प्रशंसकों को हिम्मत से जीने की प्रेरणा दी। जैसे ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, उनकी पोस्ट ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेडिशनल लुक में एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह दुपट्टा फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने आत्मविश्वास से भरे पोज़ देती नज़र आ रही हैं। हालाँकि, इस बार उनकी पोस्ट की सबसे खास बात उनका कैप्शन था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘इस दुनिया में कठोर होना आसान है, लेकिन हर बार टूटकर भी कोमल मन से जीना, यही साहस है।’

अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर प्रशंसक तेज़ी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई फॉलोअर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कई उनके कैप्शन पर कमेंट कर इसे दिल से महसूस कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘आपकी आंखों में छिपा दर्द साफ दिख रहा है, लेकिन जिस हिम्मत से आप मुस्कुरा रही हैं, वो काबिले तारीफ है।’ वहीं, एक और फैन ने कमेंट में लिखा, ‘आप जैसी महिलाएं समाज के लिए मिसाल हैं, जो टूटकर भी दूसरों के लिए दुआ करती हैं।’

कुछ फैन्स ने उन्हें ‘असली क्वीन’ बताया और लिखा, ‘आप सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक फाइटर हैं, आप असली क्वीन हैं।’ कुछ लोगों ने उनके कैप्शन को अपनी जिंदगी से जोड़ते हुए कमेंट में कहा, ‘ऐसा लगा जैसे आपने हमारे दिल की बात कह दी हो।’ बता दें कि अक्षरा सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी विवादों में रही हैं। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। एक वक्त था जब दोनों का रिश्ता सुर्खियों में था, लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता कड़वा होता गया। अलग होने के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।

Trending

Discover more from The Social Dig

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading