इन दिनों ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के बेटे रिदान और मशहूर बॉलीवुड सिंगर शान के बेटे माही का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक के बेटे अपने पापा के स्वैग में नज़र आ रहे हैं, जबकि शान के बेटे बेहद सादगी भरे अंदाज़ में। इस क्यूट वीडियो को देखकर लोग शान के बेटे को ज़्यादा क्यूट बता रहे हैं और दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं।


बता दें कि ऋतिक और उनकी पूर्व पत्नी सुज़ैन खान के जुड़वां बेटे रेहान और रिदान हैं। इस समय रिदान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह शान के बेटे से मिलते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में रिदान एक रेस्टोरेंट से बाहर आते दिख रहे हैं और शान के बेटे माही गेट पर खड़े नज़र आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं, जिसके बाद रिदान अपनी कार में बैठकर वहाँ से निकल जाते हैं।

इस वीडियो में माही की सादगी देखकर लोग शान के बेटे की तारीफ़ कर रहे हैं और उनके फैन बन रहे हैं। हालाँकि, कई लोगों ने दोनों पर खूब प्यार बरसाया है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि रिदान अपने पिता जैसा बनेगा, जबकि माही अपने पिता के नक्शेकदम पर चल पड़ा है। कुछ यूज़र्स ने कहा, “माही अपने पिता की हूबहू नकल है, न सिर्फ़ गायकी में, बल्कि दिखने में भी और बहुत ही साधारण भी।

बता दें कि शान के बेटे माही ने ‘सॉरी’ और ‘जादुई’ समेत अपने गाने रिलीज़ किए हैं। माही ने कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2024 में भी अपनी परफॉर्मेंस दिखाई है। शान ने माही के कान्स फ़ेस्टिवल डेब्यू पर कहा था, “मैं इस साल कान्स में तीन नए पॉप स्टार्स को इंट्रोड्यूस कर रहा हूँ, उनमें से एक मेरा बेटा है।” उन्होंने मुझे बताया था कि माही ने अपना पहला गाना रिलीज़ कर दिया है और अपना दूसरा गाना रिलीज़ करने वाला है, जिसे मेरे दूसरे बेटे सोहम ने प्रोड्यूस किया है और मुझे उस पर बहुत गर्व है।”

Trending