‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ को निजी ज़िंदगी में विवादों और तानों का सामना करना पड़ा। कई मौकों पर उन्हें बेइज्जत भी किया गया, लेकिन दीपिका ने हर मुश्किल का पूरी हिम्मत से सामना किया और ज़रूरत पड़ने पर करारा जवाब भी दिया। दीपिका कक्कड़ की निजी ज़िंदगी शुरू से ही सुर्खियों में रही। पहले उन पर अपने पति का धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने, फिर उसे तलाक देकर अपनी बेटी को छोड़ने का आरोप लगा, वहीं शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाने पर भी उनकी आलोचना हुई।

शादी का कार्ड देखने के बाद भी कुछ लोगों ने अभिनेत्री पर ताने कसना बंद नहीं किया। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने पहली शादी रौनक सैमसन से की थी, जो अब जेट एयरवेज़ में पायलट हैं। वह खुद को एक संगीतकार और कलाकार भी बताते हैं और जेट एयरवेज़ में केबिन क्रू मेंबर, क्रू इंचार्ज और केबिन सुपरवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अभिनेत्री बनने से पहले दीपिका कक्कड़ जेट एयरवेज़ में केबिन क्रू मेंबर के तौर पर भी काम करती थीं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साथ काम करते-करते दीपिका कक्कड़ और रौनक सैमसन एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर 2011 में शादी कर ली। हालाँकि, कहा जाता है कि दीपिका का परिवार इस शादी के खिलाफ था। ऐसा इसलिए क्योंकि रौनक सैमसन ईसाई थे, लेकिन दीपिका और रौनक ने शादी कर ली। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि अभिनेत्री ने रौनक सैमसन से शादी करने के लिए ईसाई धर्म अपना लिया था। हालाँकि, इसकी कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।


कुछ समय बाद, दीपिका और रौनक सैमसन की शादीशुदा ज़िंदगी में खटास आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच तालमेल की कमी थी, जो 2015 में उनके तलाक का कारण बनी। इसके बाद दीपिका ने साल 2018 में शोएब इब्राहिम से शादी कर ली। हालाँकि, शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शोएब से शादी करने के लिए दीपिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर फैज़ा रख लिया। शादी के कार्ड में भी दीपिका की जगह यह नाम था, जिसके कारण यूजर्स ने शादी के समय अभिनेत्री की काफी आलोचना की थी।

Trending